लखनऊ : Samsung Innovation कैंपस महिलाओं को एआई करियर में नई दिशा दे रहा है .आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सैमसंग इनोवेशन कैंपस अहम भूमिका निभा रहा है।
उत्तर प्रदेश में यह कार्यक्रम युवाओं, विशेषकर छात्राओं, को आधुनिक तकनीकी कौशल देकर उन्हें भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए तैयार कर रहा है।
सैमसंग के इस फ्यूचर-टेक स्किलिंग प्रोग्राम के तहत देशभर में 26,500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश के 8,000 से ज्यादा छात्र शामिल हैं,
जबकि 2,406 से अधिक युवा महिलाओं ने भी एआई और नई तकनीकों की व्यावहारिक शिक्षा हासिल की है। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल तकनीकी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल और आत्मविश्वास विकसित करना भी है।
गोरखपुर की सौम्या श्रीवास्तव ने इस प्रशिक्षण के बाद सॉफ्टवेयर डेवलपर इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। वहीं, लखनऊ की रेखा के. ने हेल्थलिटिक्स नामक डेटा आधारित परियोजना विकसित कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक के उपयोग का उदाहरण है।

नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC), इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया और टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल के सहयोग से संचालित यह पहल युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी और रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान कर रही है।
यह कार्यक्रम ‘स्किल इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ के लक्ष्य को गति देने के साथ महिलाओं को टेक्नोलॉजी क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया अवसर भी उपलब्ध करा रहा है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



