लखनऊ : Samsung ne launched किया इनोवेशन कैंपस 2026 एआई प्रशिक्षण . भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सैमसंग इंडिया ने अपने प्रमुख सामाजिक दायित्व कार्यक्रम सैमसंग इनोवेशन कैंपस (एसआईसी) 2026 की शुरुआत कर दी है।
इस पहल के तहत देश के 10 राज्यों में 20 हजार युवाओं को एआई और नई तकनीकों से जुड़े कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम को इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया और टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल के सहयोग से संचालित किया जाएगा।
इसका लक्ष्य युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार करना और भारत में मजबूत एआई टैलेंट नेटवर्क विकसित करना है। 18 से 25 वर्ष के युवाओं के लिए शुरू किए गए इस अभियान में प्रैक्टिकल एआई ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और वास्तविक तकनीकी समस्याओं पर काम करने का अवसर मिलेगा।

सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट एवं सीईओ जे.बी. पार्क ने कहा कि एआई आने वाले समय का बड़ा अवसर है और भारत की युवा शक्ति इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
साल 2022 में शुरू हुए इस कार्यक्रम से अब तक 26,500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण मिल चुका है। कंपनी के अनुसार, 2025 में इसमें महिलाओं की भागीदारी 48 प्रतिशत रही।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



