कुशीनगर : जटहां कटाई भरपूरवा में अवैध खनन से बालू तस्करी जोरों पर है । जाड़े के कोहरे में रोजाना दर्जनों अवैध बालू लदे ट्रक निकलते हैं ।
खनन अधिकारी को मामले की जानकारी है और उन्होंने इसमें कार्यवाही करने की भी बात बताई है । सूत्रों के मुताबिक कुशीनगर में अवैध बालू खनन पूर्व से ही होता चला आया है
जाड़े के कोहरे तो तस्करों के लिए सोने पर सुहागा साबित होते हैं । यही नहीं बालू की बढ़ती मांग और खनन पर प्रतिबंध का लाभ उठाते हुए हर साल खनन माफिया नदी के बड़े हिस्सों पर कब्जा जमा लेते हैं।
प्रशासन की कार्रवाई के दावों के बावजूद तस्कर खुलेआम खनन करते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ती है। क्यों कि अक्सर ट्रक या ट्रालियों के नीचे ग्रामीण आ जाते हैं ।
जटहां कटाई भरपूरवा में बड़े पैमाने पर बालू खनन किया जाता है । खनन माफिया नदी किनारे अस्थायी ठिकाने बना रखे हैं, जहाँ दिनभर निकाला गया बालू जमा किया जाता है।
रात होते ही विभिन्न रास्तों से ट्रक व ट्रालियां इन ठिकानों तक पहुंचती हैं और देर रात से भोर तक बालू भरकर रवाना हो जाती हैं, ताकि अवैध गतिविधि का आसानी से पता न चल सके।
खनन माफिया मशीनों का भी उपयोग कर रहे हैं, जिससे नदी का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हो रहा है। लगातार कटान की वजह से आसपास के खेतों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है।

कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने से माफिया बेखौफ होते जा रहे हैं। इस संबंध में खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बालू के अवैध खनन की शिकायत मिली है शिघ्र ही कठोर कार्रवाई की जाएगी
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




