Search
Close this search box.

महापरिनिर्वाण दिवस पर ‘पताडा जुए’और ‘प्रेमी युगल’पर रोक लगाई जाए संजय भालेराव की मांग

महापरिनिर्वाण दिवस पर ‘पताडा जुए’और ‘प्रेमी युगल’पर रोक लगाई जाए संजय भालेराव की मांग

Share this post

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य की पुलिस महानिदेशक श्रीमती रेशमी शुक्ला की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में

प्रवीण साळुंखे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात),

एम. राकेश कलासागर (IPS), पुलिस आयुक्त, रेलवे, मुंबई,

डॉ. प्रियंका नारनवरे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात), मुंबई,

विक्रम देशमाने, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, सेंट्रल रीजन, मुंबई,

डॉ. दिपाली धाटे, मुख्यालय एवं मध्यवर्ती पुलिस उपायुक्त

सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के संदर्भ में पुलिस बंदोबस्त और व्यवस्थापन के मुद्दों पर चर्चा करने हेतु आंबेडकरी आंदोलन से सम्बद्ध विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बैठक के दौरान महापरिनिर्वाण दिन समन्वयक समिति के समन्वयक और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के मुंबई प्रदेश सचिव संजय भालेराव ने एक अत्यंत गंभीर मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा“6 दिसंबर बहुजन समाज के लिए अत्यंत दुख का दिन है। इस दिन शिवाजी पार्क समुद्र तट के पास खुले में रेत पर ‘पताडा जुआ’ खेला जाता है। तीन पत्तों के इस जुए में 10–12 लोग इकट्ठे होकर आने-जाने वाले लोगों को लालच देकर फंसाते हैं

तथा अधिक पैसे कमाने का प्रलोभन देते हैं। यह जुआ सार्वजनिक स्थान पर चलाया जाता है और कई लोगों को ठगा जाता है।” भालेराव ने बताया कि उन्होंने इस पूरे कृत्य का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर पुलिस को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया है।

उन्होंने मांग की कि—इस प्रकार आंबेडकरी अनुयायियों को होने वाली ठगी पर तुरंत रोक लगाई जाए, संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही उन्होंने यह मुद्दा भी उठाया कि समुद्र किनारे टेट्रापॉड के पीछे प्रेमी युगल अनुचित हरकतों में लिप्त पाए जाते हैं, जिससे वहाँ का वातावरण प्रभावित होता है। इस पर भी रोक लगाने की आवश्यकता है

ताकि महापरिनिर्वाण दिवस की गरिमा भंग न हो। भालेराव ने आगे कहा“महापरिनिर्वाण दिवस के पवित्र माहौल को खराब होने से बचाने के लिए ऐसे जुआ खेलने वालों और अनुचित गतिविधियों में शामिल लोगों पर पहले से ही रोक लगाना आवश्यक है।”

महापरिनिर्वाण दिवस पर ‘पताडा जुए’और ‘प्रेमी युगल’पर रोक लगाई जाए संजय भालेराव की मांग

उन्होंने यह भी बताया कि

उत्तर प्रदेश, मुंबई सिटी और सायन क्षेत्र में आने वाले रिक्षाओं को रोका जाता है।

धारावी टी-जंक्शन पर भी पालघर, दहाणू एवं गुजरात से आने वाले आंबेडकरी अनुयायियों को रोक दिया जाता है। उन्होंने मांग की कि इन अनुयायियों को उचित पार्किंग की व्यवस्था दी जाए ताकि वे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

बैठक में उपस्थित मान्यवरों में—

महेंद्र साळवे (उपाध्यक्ष, महापरिनिर्वाण दिन समन्वयक समिति),

सरचिटणीस नागसेन कांबळे,

संजय रमेश भालेराव (सचिव – रिपाई, आठवले गट, मुंबई प्रदेश),

प्रतीक कांबळे, प्रोसेनजीत कांबळे,

कामगार नेता रमेश जाधव,

संदेश कांबळे, सुशांत रुके,

राहुल जाधव, प्रदीप कांबळे (भारतीय बौद्ध महासभा)

आदि उपस्थित थे।

अंत में निर्णय लिया गया कि महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर स्वच्छ, शिस्तबद्ध और सुव्यवस्थित माहौल बनाए रखने हेतु प्रशासन तथा आंबेडकरी सामाजिक संगठनों द्वारा आवश्यक और ठोस कदम उठाए जाएंगे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]