प्रमुख ए ए हाशमी
Prayagraj : IFFCO फूलपुर इकाई में आज एक महत्वपूर्ण अवसर पर पी. के. सिंह ने इकाई प्रमुख का कार्यभार संजय कुदेसिया से ग्रहण किया। कुदेसिया के सेवानिवृत्त होने के उपरांत यह दायित्व सिंह को सौंपा गया। पी. के. सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के निवासी हैं।
उन्होंने 1990 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा 1992 में थर्मल इंजीनियरिंग में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 1995 में उन्होंने इफको फूलपुर इकाई में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के रूप में अपनी सेवाएँ प्रारम्भ कीं।
अपने कार्यकाल के दौरान सिंह ने फूलपुर- द्वितीय विस्तार परियोजना, ई.एस.पी. एवं क्षमता वृद्धि परियोजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त उन्हें ओमान इंडिया फर्टिलाइजर कंपनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का अनुभव भी प्राप्त हुआ।
कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व वे इफको फूलपुर इकाई के रखरखाव विभाग का नेतृत्व कर रहे थे। मैकेनिकल मेंटेनेंस के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने संगठन को सशक्त योगदान दिया है।
सिंह अपनी ईमानदारी, सहज व्यक्तित्व और उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता के लिए जाने जाते हैं। कर्मचारियों में उनकी सर्वमान्य स्वीकार्यता उन्हें अपने कर्तव्यों के सफल निर्वहन में सहयोग करती है। इफको परिवार को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में Phulpur इकाई निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगी।

Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।