Search
Close this search box.

Scholars Home को होलिस्टिक एजुकेशन में मिला शीर्ष सम्मान

Education Excellence

Share this post

लखनऊ : Scholars Home को होलिस्टिक एजुकेशन में मिला शीर्ष सम्मान . गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नॉर्थ एजुकेटर्स’समिट एंड अवार्ड्स 2026 में होलिस्टिक एजुकेशन की श्रेणी में उत्तर प्रदेश एवं लखनऊ में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

यह सम्मान एजुकेशन टुडे द्वारा किए गए व्यापक सर्वेक्षण एवं मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया। विद्यालय का मूल्यांकन शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, अनुभवात्मक अधिगम एवं प्रभावी शैक्षिक प्रक्रियाओं के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के आधार पर किया गया।

स्कॉलर्स होम में विद्यार्थियों को कक्षा-कक्षीय शिक्षण के साथ विभिन्न गतिविधियों एवं अनुभवों के माध्यम से सीखने के अवसर प्रदान किए जाते हैं,

जिससे उनमें आत्मविश्वास, कौशल और रचनात्मक सोच का विकास हो सके। द वेस्टिन गुड़गांव, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सानिध्य कुमार, डायरेक्टर (एडमिन) ने स्कॉलर्स होम की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।

Education Excellence

समारोह में उत्तर भारत के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षाविद् तथा शिक्षा जगत के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए कहा कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा प्रदान करता है।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।