बाराबंकी : School जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत . मालगोदाम रोड पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रहे कक्षा 8 के छात्र हर्ष तिवारी (14) को कुचल दिया।
Accidents में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
बताया गया कि हर्ष अपने साथी छात्र के साथ किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज जा रहा था, तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल छात्र को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। विद्यालय में भी शोक की लहर दौड़ गई और छात्र के निधन पर आकस्मिक अवकाश घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



