कुशीनगर पडरौना : Seva और Swachhta के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को पडरौना स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर सरोवर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर और सरोवर के आसपास सफाई की।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा-कचरा हटाया गया। साथ ही लोगों को धार्मिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया।
अभियान में सहभागिता के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े होते हैं।
इन स्थानों को साफ-सुथरा रखना प्रशासन के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और नियमित रूप से श्रमदान में भाग लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल किसी विशेष अभियान या आयोजन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत बनाया जाना जरूरी है।
इसी सोच के साथ नगर पालिका की ओर से पडरौना में विभिन्न स्थानों पर लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
अभियान के दौरान नगर पालिका सफाई विभाग से अनिल मौर्य, घनश्याम यादव, आलोक विश्वकर्मा, आकाश वर्मा, सागर जायसवाल और रोहन विश्वकर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
मंदिर के महंत वीरेंद्र महाराज सहित स्थानीय लोगों ने भी सफाई अभियान में सहभागिता की। अभियान के माध्यम से “सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही सेवा” का संदेश दिया गया और नागरिकों से सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता में निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया गया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




