Search
Close this search box.

Seva Setu Abhiyan शिविर में योजनाओं से कराया जागरूक

Government Welfare Schemes

Share this post

सौरिख, कन्नौज : Seva Setu Abhiyan शिविर में योजनाओं से कराया जागरूक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे “सेवा संकल्प अभियान” के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत सौरिख में “सेवा सेतु अभियान” के अंतर्गत बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया और मौके पर ही आवेदन व पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उज्ज्वला, आवास, आयुष्मान भारत व किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी गई, जिससे ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

Government Welfare Schemes

राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।

इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन राहुल गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र शाक्य, सभासद पंकज राजपूत, मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल, अभिषेक सिंह (रिस्की), अरुण प्रताप सिंह, टीटू, राजू कोटेदार, विजय राजपूत (लालू) सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]