Search
Close this search box.

वीरमाता जिजाऊ संस्था का शिवजन्मोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न

Veermata Jijau Seva Sanstha

Share this post

मुंबई : वीरमाता जिजाऊ संस्था का शिवजन्मोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न . घाटकोपर (पश्चिम) स्थित  सर्वोदय हॉस्पिटल के पीछे, भोसले चाल भीमनगर में वीरमाता जिजाऊ सेवा संस्था की ओर से शिवजन्मोत्सव 2026 बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।

पूरा परिसर देशभक्ति नारों और शिवमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए आकर्षक वेशभूषा प्रतियोगिता तथा पारंपरिक लेझीम प्रस्तुति का आयोजन किया गया।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर अमृतनगर से भीमनगर तक भव्य ‘शिवज्योत दौड़’ भी निकाली गई, जिसमें युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिवभक्ति का संदेश दिया।

महिलाओं के लिए हल्दी-कुमकुम समारोह का आयोजन कर सामाजिक एकता और सौहार्द को भी बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत शिव व्याख्यान रहा।

आर्या शिंदे, गार्गी भोसले, काव्या भोसले, सौम्या भोसले, आराध्या शिंदे, प्रियांश शिंदे, शौर्य शिंदे और संचिता भोसले ने प्रभावशाली वक्तृत्व के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम और आदर्शों का प्रेरणादायी वर्णन किया।

Veermata Jijau Seva Sanstha

उनके आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतीकरण पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहना की। संस्था की अध्यक्षा रोशनी भोसले तथा प्रमुख मार्गदर्शिका मालती जाधव के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके सुव्यवस्थित नियोजन के कारण कार्यक्रम को प्रेरणादायी और अनुशासित स्वरूप प्राप्त हुआ।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]