Search
Close this search box.

Every Scene में कुछ नया सीखने को मिलता है ।

Every Scene Learning

Share this post

मुंबई : Every Scene में कुछ नया सीखने को मिलता है . पॉपुलर षो ‘जगद्धात्री’में हाल ही में दर्शकों ने देखा कि शिवाय से शादी के बाद आजी घरवालों के सामने जगद्धात्री से नाराज होने का दिखावा करती हैं,

लेकिन अंदर ही अंदर हर कदम पर उसका साथ देती रहती हैं। दर्शकों को जगद्धात्री और आजी की प्यारी बॉन्डिंग बेहद पसंद आ रही है। दोनों के बीच के जज़्बाती पल दादी और पोती के रिश्ते की सच्ची और अटूट भावना को बहुत खूबसूरती से दिखाते हैं।

मालूम हो कि ज़ी टीवी पर षो ‘जगद्धात्री’रात दस बजे प्रसारित है। इन खास सीन्स और सुहिता थत्ते के साथ काम करने के अनुभव के बारे में सोनाक्षी बत्रा कहती हैं, ‘‘मेरे लिए जगद्धात्री और आजी का रिश्ता शो के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है।

मां के जाने के बाद से आजी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत और सहारा रही हैं। जब पूरा परिवार उसे गलत समझता है या उसके साथ गलत व्यवहार करता है, तब आजी हमेशा ढाल बनकर उसके साथ खड़ी रहती हैं।

मुझे लगता है कि यही बिना शर्त वाला प्यार उनके रिश्ते को इतना खास और जज़्बाती बनाता है। हाल का ट्रैक, जहां आजी को पता चलता है

कि जगद्धात्री असल में एक अंडरकवर पुलिस ऑफिसर है और फिर भी वह उसका राज छिपाकर रखती हैं, उसने मुझे गहराई से छुआ।

भले ही आजी परिवार के सामने नाराज होने का दिखावा कर रही हों, लेकिन हर सीन में जगद्धात्री के लिए उनका प्यार और गर्व साफ महसूस होता है। यह रिश्ता मुझे मेरी अपनी दादी की बहुत याद दिलाता है

और उस सुकून, प्यार और सहारे की भी, जो दादा-दादी हमारी जिंदगी में लाते हैं। सुहिता थत्ते मैम के साथ काम करना इन सीन को मेरे लिए और भी खास बना देता है।

वह बेहद शानदार और अनुभवी एक्टर हैं। हर बार उनके साथ सीन करते हुए मुझे एक्टिंग, जज़्बात और सीन की बारीकियों के बारे में कुछ नया सीखने को मिलता है।

Every Scene Learning

उनकी परफॉर्मेंस में इतनी सच्चाई और सहजता होती है कि वह खुद-ब-खुद मुझे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं। उनके जैसे सीनियर कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी भी एक्टर के लिए किसी सीख से कम नहीं है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।