Search
Close this search box.

कभी कभी रोटी सोती खाओ भोला जी, हमसे ना भांग पिसवाओ भोला जी

Tirwa Navratri Celebration

Share this post

कन्नौज : कभी कभी रोटी सोती खाओ भोला जी, हमसे ना भांग पिसवाओ भोला जी . वासंतिक नवरात्रि के पांचवें दिन मातारानी के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना के बाद जिले के तिर्वा नगर में राधा कृष्ण की सजीव झांकी और कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत नृत्य की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

बताते चलें कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तिर्वा नगर के निवासी पूर्व चेयरमैन अंगनेलाल सक्सेना के पुत्र अविनाश सक्सेना और उनके सहयोगियों द्वारा नवरात्रि के चलते नियमित निकाली जा रही शोभायात्रा के क्रम में सोमवार को भी नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

यात्रा सुभाष नगर मोहल्ले से शुरू होकर सर्राफा गली से गंदी चौक चौराहा तीव्र कन्नौज मुख्य मार्ग होते हुए खैरनगर मार्ग स्थित सिद्धपीठ मां काली मंदिर पर पहुंचकर पूरी हुई।

यात्रा में राधा कृष्ण की सजीव झांकी जहां आकर्षण का केंद्र रही वहीं यात्रा में शिव पार्वती और राधे कृष्ण की अलग अलग झाकियों में सजे कलाकारों द्वारा आकर्षण नृत्य भी प्रस्तुत किए गए।

Tirwa Navratri Celebration

गाजे बाजे के बीच निकाली गई यात्रा देखने को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।