Search
Close this search box.

सपा विधायक गौरव कुमार रावत ने मेधावी छात्रा को साइकिल देकर किया सम्मानित

SP Leader

Share this post

मसौली बाराबंकी : सपा विधायक गौरव कुमार रावत ने मेधावी छात्रा को साइकिल देकर किया सम्मानित . शिक्षा के बिना कोई भी देश या प्रदेश उन्नति नहीं कर सकता।

शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और इसके अभाव में आज के समय में आगे बढ़ पाना संभव नहीं है। शिक्षित व्यक्ति अपने ज्ञान और परिश्रम के बल पर बेहतर करियर का निर्माण कर सकता है।

इन्हीं विचारों के साथ विधानसभा जैदपुर क्षेत्र के कस्बा रसौली स्थित चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज रसौली में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 93.16% अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा शगुन मौर्य को विधायक गौरव कुमार रावत ने अपनी ओर से साइकिल भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। विधायक ने उपस्थित अभिभावकों और students को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।

विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से अनेक होनहार छात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में अभिभावकों की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।

SP Leader

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, पूर्व चेयरमैन रामनरेश वर्मा, विधायक प्रतिनिधि रिजवान संजय, संदीप यादव, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]