Search
Close this search box.

Friday Parade में एसपी ने परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस

Police Line Kannauj

Share this post

कन्नौज : Friday Parade में एसपी ने परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस . पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। एसपी ने परेड में अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई और शस्त्र अभ्यास भी कराया। उन्होंने ड्रिल को और बेहतर बनाने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को आवश्यक निर्देश दिए।

Police Line Kannauj

इसके बाद पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर जांच की गई। प्रभारी यूपी-112 को निर्देश दिए गए कि वाहनों और उपकरणों की नियमित चेकिंग की जाए तथा पीआरवी कर्मी जनता की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। निरीक्षण के दौरान एसपी ने जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, कंट्रोल रूम और यूपी-112 कार्यालय का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]