Search
Close this search box.

विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं से सम्बन्धित कार्यों पर विशेष चर्चा।

विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं से सम्बन्धित कार्यों पर विशेष चर्चा।  

Share this post

महराजगंज : 15 अक्टूबर 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु समिति एवं औद्योगिक इकाइ की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी।

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए लक्ष्य 1700 है, जिसके सापेक्ष 3026 आवेदन इस वित्तीय वर्ष में प्रेषित किया जा चुका है।

विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 1009 आवेदन स्वीकृत करते हुए 938 मामलों में ऋण वितरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने वितरण और स्वीकृत हेतु बैंकों में लम्बित मामलों की बड़ी संख्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द से निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

कहा कि सीएम युवा उद्यमी जैसी अहम योजना में हीलाहवाली कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने समस्त बैंकर्स को निर्देशित किया कि पीजी कालेज के ग्राउंड में चल रहे स्वदेशी मेला में दिनांक 17 अक्टूबर को एक ऋण मेला का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों में ऋण वितरण की स्वीकृति प्रदान की जाय।

उन्होंने जिले का विकास रैंकिंग गिरने पर असंतोष व्यक्त करते हुए बैंक प्रबंधकों को चेताया, तथा 18 अक्टूबर 2025 तक अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित बैंकर्स के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में वित्तीय वर्ष 2025–026 में भौतिक लक्ष्य 160 के सापेक्ष 143 आवेदन विभाग द्वारा विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं। इनमें अलग–अलग बैंकों द्वारा 75 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए 66 में ऋण वितरित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि ओडीओपी योजना के तहत 26 लक्ष्य के सापेक्ष 47 आवेदन बैंको को भेजे गए हैं, जिसमे 23 आवेदनो को स्वीकृत करते हुए बैंकों द्वारा 15 में ऋण का वितरण किया गया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आवेदनों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब नहीं होना चाहिए। व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने GST पंजीयन बढ़ाने का निर्देश दिया।

उन्होंने उपस्थित व्यापारियों से भी अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जीएसटी पंजीयन करने हेतु प्रेरित करें। इससे उन्हें दुर्घटना की स्थिति में मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए का बीमा कवर भी प्राप्त होगा।

उन्होंने उपायुक्त राज्यकर को भी व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करें। उन्होंने उपायुक्त राज्यकर को निर्देशित किया कि शासन द्वारा जीएसटी रिफॉर्म के उपरान्त आम जनता को इसका लाभ नहीं दिखाई दे रहा है।

इसके लिए निर्देश दिया कि व्यापारियों द्वारा यह सुनिश्चित कराए कि खाद्य सामग्रियों पर घटी हुई जीएसटी के अनुसार अपनी- अपनी दुकानों पर इस आशय की दर सूची प्रदर्शित करें ताकि आम लोगों में विश्वास उत्पन्न हो सके कि जीएसटी घटने पर दरों में कमी हुई है।

बैठक में उद्यमियों और व्यापारियों द्वारा अपनी समस्याओं को भी रखा गया, जिसके संदर्भ में जिलाधिकारी  द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं से सम्बन्धित कार्यों पर विशेष चर्चा।  

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त राज्यकर श्री हरिशंकर प्रसाद, सहायक आयुक्त , व्यापारियों में फूल चन्द अग्रवाल, प्रमोद जायसवाल, सुरेश रूगंटा, पशुपतिनाथ गुप्ता, श्रीकृष्ण जायसवाल, सहित अन्य व्यापारी व नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार तथा विभिन्न अधिकारी और उद्यमी/व्यापारी उपस्थित रहे।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]