मुंबई : tum se tum tak का कश्मीर में शूट किया गया खास सीक्वेंस. शरद केलकर (आर्या) और निहारिका चौकसे (अनु) स्टारर ज़ी टीवी का पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक’ शो का एक अहम रोमांटिक सीक्वेंस कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच शूट किया गया है।
ज़ी टीवी ने इस खास सीक्वेंस को असली लोकेशन पर शूट करने का फैसला किया, ताकि पर्दे पर इसकी फील और खूबसूरती पूरी तरह सामने आ सके।
कश्मीर वाला यह सीक्वेंस आर्या (शरद केलकर) और अनु (निहारिका चौकसे) की जर्नी में एक बहुत अहम मोड़ है। कहानी के ऐसे पड़ाव पर यह सीक्वेंस आता है, जहां जज्बात, इरादे और बदलाव, तीनों एक साथ सामने आते हैं।
देशभर के दर्शकों तक मजबूत और अच्छी क्वालिटी का मनोरंजन पहुंचाने की अपनी सोच पर टिके रहते हुए, ज़ी टीवी का लोकेशन पर शूट करने का फैसला यही दिखाता है
कि चौनल ऐसे अनुभव बनाना चाहता है, जो असली लगें, दर्शकों को अपने साथ जोड़ें और उन्हें कहानी व किरदारों के और करीब ले आएं।
अपना अनुभव शेयर करते हुए आर्या का किरदार निभा रहे शरद केलकर ने कहा, ‘‘कश्मीर में शूट करने से कहानी को वो असलियत और सिनेमैटिक डेप्थ मिली, जिसकी उसे सच में जरूरत थी।
वहीं अनु का किरदार निभा रहीं निहारिका चौकसे ने शूट को लेकर कहा, ‘‘कश्मीर में इसे शूट करना मुझे उनकी इस जर्नी को सम्मान देने जैसा लगा। यह इमोशनल है,

यह सच्चा है और यह साफ दिखाता है कि कहानी अब कहां तक पहुंच चुकी है।’ज़ी टीवी के चीफ चौनल ऑफिसर मंगेश कुलकर्णी ने कहा, ‘‘ ‘तुम से तुम तक’को कश्मीर ले जाना स्केल, क्वालिटी और इमर्सिव कहानी कहने के लिए हमारी कमिटमेंट दिखाता है।’गौरतलब है कि ‘तुम से तुम तक’रोज रात साढ़े आठ बजे ज़ी टीवी पर प्रसारित है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




