Search
Close this search box.

जिला खेल कार्यालय कुशीनगर द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Share this post

कुशीनगर जिला खेल कार्यालय एवं खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में 15 जुलाई 2025 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में फुटबॉल (बालक), कुश्ती (बालक) तथा बास्केटबॉल (बालिका) के मुकाबले आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जिसमें कुश्ती के 50-55 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद द्वारा किया गया।

फुटबॉल प्रतियोगिता में जनपद की कुल 10 टीमों ने भाग लिया जबकि बास्केटबॉल बालिका वर्ग में 6 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुश्ती में जिले के विभिन्न भार वर्गों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर रहे। क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने मुख्य अतिथि का स्वागत बैज, बुके एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।

जिलाधिकारी महोदय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता, उपविजेता एवं निर्णायकों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

बास्केटबॉल बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स क्लब कुशीनगर और स्पोर्ट्स स्टेडियम रविन्द्र कुशीनगर के बीच खेला गया, जिसमें मेजर ध्यानचंद्र क्लब ने 0-2 से जीत दर्ज की।

फुटबॉल में के.सी.पी. टीम ने इरफान टीम को 3-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। कुश्ती स्पर्धा में मोहम्मद सुहेल, इमाम हुसैन, संदीप गौड़, परमेश्वर, शिवम, आदित्य यादव, बलदेव गौड़, पवन, सोनू गोलू, नीरज यादव, अखिलेश दिवाकर और अजीत यादव ने अपने-अपने वर्गों में विजय प्राप्त की।

समारोह में अनिल मिश्र (जिला व्यायाम शिक्षक), बजरंगी यादव, खुर्शीद आलम, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमती ममता भारती, दुर्गावती, सूरज कुमार, राजेन्द्र सिंह राजू, पंकज कुमार यादव एवं पंकज चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।