कसया कुशीनगर : प्रसिद्ध बौद्ध धर्मगुरु, भिक्षु संघ कुशीनगर के अध्यक्ष और म्यांमार मंदिर प्रमुख भदंत ज्ञानेश्वर महाथेरो (90 वर्ष) के देहावसान पर शनिवार को पूरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
म्यांमार के राजदूत जा ऊ लिन ने म्यांमार सरकार की ओर से राजकीय शोक प्रकट किया। जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंबर, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने दिवंगत भंते को श्रद्धांजलि अर्पित की।
थाई बुद्ध बिहार के प्रमुख डॉ पी सोम पोंग, पी सों क्रान, डॉ कितिफान, डॉ पी पविन, पी नलोंग आदि ने शांति पाठ किया।
दिवंगत भंते के उत्तराधिकारी नंदका भंते, भिक्षु शील प्रकाश, श्रीलंका बुद्ध बिहार के प्रमुख भंते डॉ नन्द रतन, भंते अशोक, भंते महेंद्र, भंते यशपाल, भंते आलोक, भंते उपाली, भंते विमल कीर्ति, भंते विनयकीर्ति, भिक्षुणी धम्म नयना, भंते समिट, भंते सन्नी आदि शांति पाठ किया।

इसी क्रम में पूर्व सांसद और बसपा नेता घनश्याम खरवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश्वर सिंह, सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक पीएन पाठक, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, बिड़ला मंदिर के प्रबंधक वीरेंद्र तिवारी, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश जायसवाल, लिंह सन इंटर कालेज के प्रबंधक दिनेश कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह,
कुशीनगर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दिनेश कुमार यादव, बुद्ध समाज कल्याण विद्यालय के प्रबंधक प्रभानाथ सिंह, किलकारी विद्यालय के प्रबंधक पप्पू गुरु जी, सरदार पटेल प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के प्रबंधक अमोद कुमार सिंह, छत्रपति शिवाजी इंटर कालेज के प्रबंधक ध्रुव सिंह पटेल, माता यशोदा देवी विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य संजय कुमार यादव, डीपी बौद्ध, श्यामा प्रसाद सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




