मुंबई : नेरुल स्थित सांडू ब्रदर्स प्रा. लि.कंपनी पर यह गंभीर आरोप लगाया गया है कि उसने पिछले एफसी नौ वर्षों से कार्यरत स्थानीय भूमिपुत्र मजदूरों को अचानक नौकरी से निकालकर बाहरी राज्यों से आए मजदूरों की भर्ती करने का प्रयास किया है।
इस अन्याय के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आज कंपनी के बाहर जोरदार आंदोलन किया और प्रशासन को कड़ा इशारा दिया।
मनसे कामगार सेना के उपाध्यक्ष राज गणपत पार्टे ने चेतावनी दी हमारे किसी भी स्थानीय भूमिपुत्र की नौकरी गई, तो कंपनी चलने नहीं देंगे।

साथ ही, बाहर से लाए गए मजदूरों को गेट के अंदर प्रवेश नहीं करने देंगे।आंदोलन के चलते परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया था। हालांकि मनसे के कड़े रुख के बाद कंपनी प्रशासन ने बातचीत के लिए सहमति जताई है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




