Search
Close this search box.

Barabanki पहुँचे सनी देओल ,प्रीति ज़िंटा और करण देओल

Sunny Deol

Share this post

बाराबंकी : श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय का परिसर शुक्रवार को उस समय तालियों और उत्साह से गूंज उठा, जब आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रचार कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा विद्यार्थियों के बीच पहुंचे।

सितारों को अपने बीच देखकर छात्रों में खासा उत्साह नजर आया। कलाकारों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से रूबरू होकर फिल्म, अभिनय और सिनेमा से जुड़े अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल एवं शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय क्लब इंचार्ज प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने किया। संवाद के दौरान कलाकारों ने फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की कहानी और उसके ऐतिहासिक एवं मानवीय पक्ष पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि फिल्म विभाजन की त्रासदी को केवल ऐतिहासिक घटना के रूप में नहीं देखती, बल्कि उससे जुड़े मानवीय संघर्ष, संवेदनाओं और एकता के संदेश को भी सामने लाती है।

Sunny Deol

कलाकारों ने छात्रों को अपने सपनों का पीछा करने, लगातार सीखते रहने और रचनात्मकता को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सबसे रोमांचक क्षण तब आया जब छात्रों के विशेष आग्रह पर सनी देओल ने फिल्म ‘गदर’ का चर्चित संवाद सुनाया। संवाद पूरा होते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

 

विद्यार्थियों ने मोबाइल कैमरों में इस खास पल को कैद किया और जोरदार अभिवादन किया।इसके बाद कलाकारों ने विश्वविद्यालय परिवार के साथ विशेष संवाद सत्र और फोटो सेशन में भी हिस्सा लिया। सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, प्रो. बी.एम. दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आकांक्षा निगम, प्रो. अभिषेक सक्सेना सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष और हजारों विद्यार्थी मौजूद रहे। आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय सिनेमा, इतिहास और रचनात्मक उद्योगों को करीब से समझने का अवसर प्रदान किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]