नई दिल्ली : National युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा ने संगठन विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन ने सुरेंद्र प्रताप सिंह जी को राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में की गई है। सुरेंद्र प्रताप सिंह जी लंबे समय से राष्ट्र सेवा, सामाजिक सुरक्षा, संगठनात्मक कार्यों और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
उनकी कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से संगठन की सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता का चयन संगठन के लिए गर्व की बात है, जिनका अनुभव और नेतृत्व संगठन को नई दिशा प्रदान करेगा।
संगठन का उद्देश्य गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिरों की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है।

इसके साथ ही संगठन राष्ट्र सुरक्षा, धर्म रक्षा, संस्कारशाला स्थापना, महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुरेंद्र प्रताप सिंह जी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



