बाराबंकी : Awadh Avenue Mall में ‘स्वरंग’ नाम से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सिनेमा, कला, रचनात्मकता और प्रेरणादायक जीवन यात्राओं से जुड़े अनुभवों को साझा किया गया।
आयोजन एन टॉक्स, कलाकार विथ कैमरा यूट्यूब चैनल और टीएफएफ प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इंडियन फिल्म्स एकेडमी के को-फाउंडर दिनेश कुमार सहगल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। भारत गौरव डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा और बॉलीवुड अभिनेता हिमांशु राजन की मौजूदगी भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नीम करौरी बाबा की भूमिका निभाने वाले शोभिनव सत्या ने वीडियो कॉल के माध्यम से दर्शकों से बातचीत की।
कार्यक्रम में फिल्म की टीम और कलाकारों ने सिनेमा की यात्रा, संघर्ष और अनुभवों पर चर्चा की। दिनेश कुमार सहगल ने कहा कि ऐसे आयोजन सिनेमा और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ नए कलाकारों और युवाओं को अवसर तथा प्रेरणा देने में सहायक हैं।
कार्यक्रम का आयोजन प्रोड्यूसर निवेदिता शुक्ला तिवारी और निर्देशक रोहित रावत के सह-संयोजन में हुआ। मंच संचालन शुभ त्रिवेदी ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में कलाकार विथ कैमरा टीम, डी.डी. सिनेमा सहित सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



