Search
Close this search box.

कब्रिस्तान में नाम पटिया उखाड़े जाने से गांव में तनाव

Graveyard Incident

Share this post

छिबरामऊ बिशुनगढ़ कन्नौज : कब्रिस्तान में नाम पटिया उखाड़े जाने से गांव में तनाव . थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव में बने मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान में अराजकतत्वों द्वारा शरारती हरकत किए जाने का मामला सामने आया है।

गांव निवासी सयूम सिद्दीकी ने बताया कि उनके पिता व माता की मिट्टी पर उनके नाम की पटिया लगी हुई थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उखाड़कर ले गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह कृत्य संप्रदायिक माहौल खराब करने की नीयत से किया गया है।

घटना से आक्रोशित सयूम सिद्दीकी अपने परिवार के साथ कब्रिस्तान में धरने पर बैठ गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कस्वा इंचार्ज ह्रदयराज उपाध्याय व उपनिरीक्षक हरे कृष्ण पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कब्रिस्तान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया और उन्हें घर भिजवाया।

Graveyard Incident

साथ ही आश्वासन दिया कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]