जलालाबाद गुगरापुर कन्नौज : मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलें में मरीजों को परीक्षण . जिलाधिकारी के आदेश व मुख्य चिकित्साधिकारी के अनुपालन में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार को समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।
जिसमें निशुल्क जांच के साथ दवाई वितरित करने के निर्देश है। इसी क्रम में जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया।
पीएचसी जसपुरापुर सरैया में डॉ अमीर खान 41जलालाबाद में डॉ इफराक हुसैन ने 37 अनौगी में डॉ माजिद अली ने 63 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।
इसी क्रम में गुगरापुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चियासर में डॉ देवदत ने 28 पीएचसी कीरतपुर में डॉ सरोज शाक्य ने 35 मरीजों का उपचार किया। चिकित्सकों के मुताबिक बुखार, जुखाम, खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही।

चिकित्सों ने मरीजों को बदलते मौसम में सचेत रहने की सलाह दी। इस दौरान डॉ सरोज शाक्य डॉ देवदत, फार्मासिस्ट नवीन सीमा सचान मुंज्जमिल हुसैन रवींद्र कुमार, ओमकार स्टाफ नर्स मिथलेश,, वार्ड बॉय रवि कुमार, मुकेश सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




