कसया कुशीनगर : थाई बौद्ध भिक्षु अचान फ्रोसोम चाट दुथी वोराकुन व जज मिस नोटिया फ्राटाफा सित मिस्टर फाट जिरान उडोमफान के द्वारा मंगलवार को हाटा बिकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय घूसी टोला चिरगोडा में नामांकित 52 बच्चों को स्वेटर के साथ साथ तिथि भोजन कराया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव रहे उन्होंने विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान प्राथमिक के सभी बच्चों को गरम स्वेटर वितरित किए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बनता था।
इस दौरान सभी बच्चों को उनके द्वारा अतिथि भोजन भी कराया गया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों को शिक्षण कार्य के साथ साथ सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है
राजेश शुक्ला ने कहा कि विधालय परिवार द्वारा इस तरह के आयोजन कर के बधाई के पात्र हैं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहिल अहमद ने कहा कि इस तरह के कार्य न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हैं,
बल्कि समाज में मानवता, सहानुभूति और सेवा भाव के मूल्य भी सुदृढ़ करते हैं। मनोज प्रजापति ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता अनुसार बच्चों की शिक्षा में सहायता करनी चाहिए ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता देवानंद दूबे व संचालन अमिताभ त्रिपाठी ने किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान राधेश्याम प्रसाद डिम्पल पांडेय अजय तिवारी रामायण यादव मनोहर प्रसाद प्रतिभा भारती बिपिन सिंह धीरज मिश्रा रितेश सिंह सुमित राय मुरली मनोहर अमित सिंह प्रवीण राव सुजीत राव निलम तिवारी राजीव गुप्ता प्रीति पाल आदि मौजूद रहे
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




