मुंबई : Jagddhatri में मूसा से भिड़ंत, नए ट्विस्ट से बदलेगी पूरी कहानी . ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘जगद्धात्री’ की कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है,
जहां रोमांच और संघर्ष दोनों अपने चरम पर नजर आएंगे। शिवाय और जगद्धात्री की शादी के उत्सव के बीच अब कहानी का फोकस उस मिशन पर है, जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे।
आने वाले एपिसोड्स में जगद्धात्री अपने सबसे बड़े दुश्मन मूसा का सामना करती दिखाई देगी। शो में मुख्य भूमिका निभा रहीं सोनाक्षी बत्रा का कहना है कि यह ट्रैक उनके किरदार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
उनके अनुसार, जगद्धात्री का उद्देश्य सिर्फ मूसा तक पहुंचना नहीं, बल्कि पूरे रहस्य से पर्दा उठाना और सच्चाई को सामने लाना है। इस दौरान दर्शकों को उनका साहसी और शक्तिशाली रूप देखने को मिलेगा, जिसमें एक्शन के साथ भावनात्मक पल भी भरपूर होंगे।
सोनाक्षी ने संकेत दिए कि मूसा से टकराव कहानी का अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत है। आगे ऐसे बड़े खुलासे और अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलेंगे, जो पूरी कहानी की दिशा बदल देंगे।

उन्होंने बताया कि दमदार एक्शन दृश्यों के साथ किरदार की भावनाओं को जीवंत करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। दर्शक ‘जगद्धात्री’ में आने वाले रोमांचक घटनाक्रम को रोज़ रात 10 बजे ज़ी टीवी पर देख सकते हैं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




