Search
Close this search box.

Kannauj की पूर्व सांसद पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Indian Politics Update

Share this post

कन्नौज : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कि पत्नी और कन्नौज जिले की पूर्व सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चलें कि, गुरसहायगंज के तहसीपुर गांव निवासी संदीप कटियार उर्फ महराज सिंह ने पाहला गांव के आशीष कुमार नामक एक युवक की व्हाट्सअप स्टोरी पर डिंपल यादव की फोटो लगी देखी।

इसके बाद संदीप ने आशीष को व्हाट्सअप पर एक लिंक भेजकर डिंपल यादव के लिए अभद्र के लिए अभद्र टिप्पणी की। आशीष कुमार द्वारा इस टिप्पणी का स्क्रीन शाट साक्ष्य के तौर पर ले लिया गया।

मामले को लेकर जिले के एसपी विनोद कुमार से उपरोक्त मामले में शिकायत करते हुए दोषी पर कार्यवाही और गिरफ्तारी की मांग की गई। मामले में सपा नेता अजय यादव, आदित्य यादव, कल्यान सिंह दोहरे, अजीत यादव, रजनीकांत पाल, विशाल यादव, आशुतोष यादव, अंशू पाल, दीपक आदि ने पुलिस से जल्द कार्यवाही करके दिशा को सख्त सजा की मांग भी की।

Indian Politics Update

मामले की जानकारी पर बाद पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामले का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल जारी है। दोषी पाए जाने पर आरोपी की जेल भेजा जाएगा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]