हरदोई । पति के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी थी युवक की हत्या मामला 28 नवंबर को हुई एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मृतक ने युवती से जबरदस्ती संबध बनाने के चलते उसके पति के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी।दोनों आरोपी पति पत्नी को पुलिस ने गिरिफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पचदेवरा थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अनंगपुर निवासी रामनरेश पुत्र सत्यपाल सिंह ने तहरीर दी गयी थी कि उसका पुत्र अजय 26 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे बिना बताये घर से चला गया था।
जिसका शव 28 नवंबर को गाँव के ही रहने वाले प्रेमपाल पुत्र जगत पाल बंद कमरे के बरामदे मे पड़ा मिला। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुअoसo 232/24 धारा 103/238बीएनएस बनाम अज्ञात पर पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।
पुलिस द्वारा कड़ी छानबीन करने पर पता चला कि मृतक अजय 26 को सीमा पत्नी कमलेश सिंह से के घर गया हुआ था।पुलिस ने सीमा व कमलेश सिंह से इस मामले पर गहनता से जांच तस्दीक के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दोनों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया।हत्यारोपित महिला सीमा ने पुलिस को बताया कि मृतक अजय उसके घर आया था। जहा उसका पति नहीं था।उसने खाना खाया और संबंध बनाने का प्रयास किया।इस पर दोनों का विवाद होने लगा।
इस दौरान सीमा ने अपने साडी से अजय का गला घोंटकर हत्या कर दी। इस दौरान उसने शरीर पर चाक़ू से भी कइ वार किये।जब मेरे पति कमलेश सिंह घर आये।
तो घटना की पूरी जानकारी उन्हें दी।तब हम दोनों ने मिलकर मृतक अजय के शव को अपने घर से निकालकर पड़ोस मे स्थिति प्रेमपाल पुत्र जगतपाल के बंद मकान के बरामदे मे रख दिया था।
पुलिस टीम में पचदेवरा थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार, उप निरीक्षक दिनेश पाण्डेय,उप निरीक्षक अंकुर कुमार,उप निरीक्षक रवि कुमार हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह,कांस्टेबल विवेक त्यागी,महिला कांस्टेबल सीमा व कांस्टेबल महेश परमार थाना मंझिला शामिल थे।

Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।