कन्नौज : Young Lady युवती का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप . सदर कोतवाली क्षेत्र के ऋतुकला गांव के पास एक आलू के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का अधजला शव मिलने से इलाके में भय का माहौल बन गया।
खेत में पड़े शव का सिर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह जल चुका था, जबकि चेहरा आंशिक रूप से पहचान के लिए बचा हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या कर पहचान मिटाने की आशंका जताई है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कराया।
पुलिस आसपास के गांवों में गुमशुदा युवतियों की जानकारी जुटा रही है और शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा।

इससे पहले लगभग एक माह पहले छिबरामऊ के हाईवे किनारे भी इसी तरह अधजला शव मिलने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गंभीर जांच कर रही है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




