सौरिख कन्नौज : unknown vehicle की टक्कर से विद्यालय जा रहे बाइक सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया वहां से गंभीर हालत में तीनों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सकरावा थाना क्षेत्र के सकराबा निवासी शोभित पुत्र राजन उम्र 17 वर्ष, सौरभ पुत्र अज्ञात उम्र 18 वर्ष निवासी रम्पुरा, शिवेंद्र पुत्र संजू शाक्य निवासी सकरावा उम्र 19 वर्ष, बुधवार सुबह अपनी बाइक से तीनों सकरावा स्थित इंटर कॉलेज में जा रहे थे

तभी कॉलेज से पहले मोड पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों छात्र बुरी तरह से घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पहुंचाया गया वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



