Search
Close this search box.

Swachhta ही सेवा रैली से छात्राओं ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

Swachhata Hi Seva

Share this post

मुंबई : Swachhta ही सेवा रैली से छात्राओं ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश . माटुंगा स्थित सेवा मंडल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित श्रीमती मणिबेन एम. पी. शाह महिला कॉलेज में एन. एस. एस. विभाग द्वारा 1 अगस्त से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत लोगों में जागरुकता लाने के लिए आज कॉलेज परिसर से बैनर, पोस्टर, लेकर छात्राओं ने किंग सर्कल स्टेशन तक रैली निकाली और छात्राएं स्लोगन बोलकर नारे भी लगा रही थी।

रैली का उद्घाटन कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना पत्की मैडम ने किया। इस रैली में 60 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रेखा शेलार के साथ कनिष्ठ महाविद्यालय एवं महाविद्यालय के 5 प्रोग्राम ऑफिसर्स और कई टीचर्स उपस्थित थे।

Swachhata Hi Seva

इसके अलावा कॉलेज में पोस्टर, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता एवं बच्चों को शपथ दिलाने का आयोजन किया जा चुका है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलने वाला है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]