Search
Close this search box.

Ramsnehi Ghat में उमड़ा देशभक्ति का ज्वार

Ramsnehi Ghat Republic Day Celebration

Share this post

रामसनेहीघाट बाराबंकी : Ramsnehi Ghat में उमड़ा देशभक्ति का ज्वार . 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र देशप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।

सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और ग्राम पंचायतों में शान से तिरंगा फहराया गया। हर तरफ राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और “वंदे मातरम्” के उद्घोष से माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ताओं ने देश के विकास में जनभागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया। नगर पंचायत रामसनेहीघाट कार्यालय में अधिशासी अधिकारी संतोष चौधरी ने तिरंगा फहराकर कर्मचारियों को ईमानदारी और निष्ठा से जनसेवा करने का संकल्प दिलाया।

Ramsnehi Ghat Republic Day Celebration

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्र अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने भी ध्वजारोहण कर स्वास्थ्य सेवाओं को राष्ट्रसेवा का अहम आधार बताया। विकासखंड बनीकोडर में ब्लॉक प्रमुख उर्मिला वर्मा एवं खंड विकास अधिकारी विनय कुमार मिश्रा की उपस्थिति में भव्य आयोजन हुआ।

क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों ने ध्वजारोहण कर ग्रामीणों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। शिक्षण संस्थानों में भी उत्साह देखते ही बनता था।

जानकी प्रसाद मेमोरियल महिला कॉलेज, रामर्पित महाविद्यालय तथा आर्यन पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और देशभक्ति गीतों के माध्यम से समारोह को यादगार बना दिया।

पुलिस विभाग ने भी जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। सीओ कार्यालय व चौकियों पर पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी।

Ramsnehi Ghat Republic Day Celebration

गांवों और कस्बों में निकाली गई प्रभात फेरियों ने जनमानस को देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]