Search
Close this search box.

Aaj Samaj को नेताजी के सिद्धांतों पर चलने की सबसे ज्यादा जरूरत

Mulayam Singh Yadav Death Anniversary

Share this post

लखनऊ : Aaj Samaj को नेताजी के सिद्धांतों पर चलने की सबसे ज्यादा जरूरत . समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समाजसेवी नवल किशोर टंडन ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके तीमारदारों को भोजन कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मुलायम सिंह यादव के सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण से जुड़े विचारों को आगे बढ़ाना रहा।

आयोजकों ने जरूरतमंदों की मदद को नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

नवल किशोर टंडन ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को नेताजी के सिद्धांतों पर चलने की सबसे अधिक आवश्यकता है।

समाजवाद का मूल उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर चलना, जरूरतमंदों की सहायता करना और आपसी सद्भाव बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों से समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

Mulayam Singh Yadav Death Anniversary

कार्यक्रम में अनिल पाठक ने भी लोगों से नेताजी की पुण्यतिथि पर नियमित रूप से ऐसे आयोजन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे जरूरतमंदों को सहायता मिलने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी पहुंचता है।

इस अवसर पर प्रसादम के संस्थापक विशाल सिंह, राजीव द्विवेदी, वामिक खान, पत्रकार संघ के महामंत्री अब्दुल वहीद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]