Search
Close this search box.

व्यापार मंडल ने मंडी प्रशासन के नए नियम पर जताई आपत्ति

Lucknow Trade Board

Share this post

लखनऊ : कृ षि उत्पादन मंडी समिति में लागू की गई जियो टैगिंग व्यवस्था को लेकर लखनऊ के गल्ला एवं खाद्य व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया है।

मंगलवार को लखनऊ व्यापार मंडल कार्यालय, गौतम बुद्ध मार्ग पर व्यापारियों की आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और संभावित प्रभावों पर चर्चा हुई।

बैठक में लखनऊ गल्ला खाद्य पदार्थ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि जियो टैगिंग लागू होने से व्यापारियों को कई व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने मंडी प्रशासन से इस व्यवस्था की समीक्षा कर इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। वहीं, लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को लेकर जल्द ही मंडी निदेशक से वार्ता की जाएगी।

 Lucknow Trade Board

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से अधिकारियों के सामने रखा जाएगा और समाधान का प्रयास किया जाएगा।  बैठक में गल्ला एवं खाद्य कारोबार से जुड़े कई व्यापारी मौजूद रहे।

व्यापारियों ने कहा कि किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने से पहले उससे जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर विचार किया जाना चाहिए। संगठन ने व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए आगे भी आवाज उठाने की बात कही।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]