सीतापुर लेखराज : परसेंडी विकास क्षेत्र के तालगांव स्थित भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुरेश गुप्ता के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 125वें एपिसोड का सजीव प्रसारण किया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम पुरी, क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विदेशी छोड़ो, स्वदेशी अपनाओ।
देश के हित में निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करें ताकि भारत फिर से वैभवशाली और समृद्धिशाली बन सके। इसके अलावा तुषार साहनी, सहसंयोजक व्यापार प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यापारियों के हित में अनेक कार्य किए हैं।
हम सबको स्वदेशी वस्तुएँ अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनाना चाहिए और विदेशी वस्तुओं का त्याग करना चाहिए। कार्यक्रम को सुरेश गुप्ता, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ सीतापुर ने संबोधित करते हुए सभी अतिथियों का आभार जताया और व्यापारियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया।

संचालन मनोज कुमार त्रिवेदी, जिला सहसंयोजक मीडिया भाजपा सीतापुर ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से संजय राजवंशी, मुन्नालाल प्रधान, श्रवण लोधी प्रधान, राजू कटियार, डॉ. अमित गुप्ता, अमर गुप्ता, शुभम गुप्ता, विमल सिंह प्रधान, नीरज गुप्ता, अनुज वर्मा, मोनू कटियार, अनिल रस्तोगी, तिलकराम विश्वकर्मा, संतोष, विनोद जायसवाल, रामपाल कनौजिया, ईश्वर दिन विश्वकर्मा सहित सैकड़ों व्यापारी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




