Search
Close this search box.

गंडक नहर की पटरी टूटने से आवागमन बाधित

Kushinagar

Share this post

कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा खैरटिया नंदन छपरा मार्ग पर पुल के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की डबल लेन्थ सड़क बनी हुई थी, नहर में तेज पानी के बहाव के कारण नहर की पटरी लगभग 15 फीट चौड़ी टूट गई।

जिससे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर का पानी तेजी से रिसाव होने लगा, जो आसपास के गांव के लिए काफी खतरा बना हुआ है। नेपाल से निकलने वाली मुख्य पश्चिमी गंडक है

महाराजगंज, कुशीनगर जनपद से होते हुए बिहार राज्य में प्रवेश करती है। यह नहर के पटरी पर सड़क बने हुए दो से तीन साल हुआ। जिसे लोगों की आवाजाही निरंतर जारी रहता है।

ऐसे में शासन प्रशासन और सिंचाई विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए नहर की टूटी हुई पटरी पर बांध बनाकर आवागमन को सुचारू रूप से संचालित किया जाना अति आवश्यक है। अन्यथा आसपास के गांव में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Kushinagar

साथ ही साथ इस पर चलने वाले राहगीरों के लिए किसी बड़ी अनहोनी होने की आशंका हो सकती है।मौके पर डायल 112 और नेबुआ नौरंगिया पुलिस प्रशासन मौके पर उपस्थित है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]