Search
Close this search box.

Bharat Connect से अब पांच विदेशी मुद्राओं में लेन-देन आसान

Bharat Connect

Share this post

रांची : Bharat Connect से अब पांच विदेशी मुद्राओं में लेन-देन आसान . ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 में आरबीआई के उप-गवर्नर रोहित जैन ने भारत कनेक्ट पर फॉरेक्स सेवाओं के लिए मल्टी-करेंसी सुविधा का शुभारंभ किया।

सॉफ्ट लॉन्च के तहत अमेरिकी डॉलर के अलावा यूरो, ब्रिटिश पाउंड, कनाडाई डॉलर, स्विस फ्रैंक और यूएई दिरहम को प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है।

एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड (एनबीबीएल) द्वारा संचालित भारत कनेक्ट को क्लियरकॉर्प डीलिंग सिस्टम्स के एफएक्स-रिटेल से एकीकृत किया गया है।

ग्राहक विदेशी मुद्रा खरीदने, विदेशों में धन भेजने और फॉरेक्स कार्ड में दोबारा राशि लोड करने जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

उन्हें एफएक्स-रिटेल के जरिए लाइव दरों, पारदर्शी मूल्य निर्धारण और आसान बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी। एनबीबीएल की एमडी एवं सीईओ डॉ. नूपुर चतुर्वेदी ने कहा कि यह सुविधा ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवाओं में अधिक विकल्प और सहज अनुभव देगी तथा परिचित डिजिटल माध्यमों से कई सेवा प्रदाताओं और सेवाओं में अपनी पसंद का विकल्प चुनने में मदद करेगी।

सीसीआईएल के एमडी नंद किशोर ने कहा कि मल्टी-करेंसी विस्तार रिटेल विदेशी मुद्रा सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Bharat Connect

अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच भारत कनेक्ट के जरिए फॉरेक्स लेन-देन का मूल्य 10 करोड़ रुपये से अधिक रहा। फिलहाल मोबिक्विक, भीम, बॉब वर्ल्ड, पीएनबी, फेडरल बैंक, एसबीआई और एक्सिस बैंक समेत भागीदार चैनलों के जरिए यह सुविधा उपलब्ध होगी।

परीक्षण के आकलन के बाद इसे भारत कनेक्ट के अन्य चैनलों और भागीदार बैंकों तक विस्तारित करने का प्रस्ताव है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]