मुंबई : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफ) में जनजातीय गौरव दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पे आरसीएफ के सुरक्षा भवन, प्रशासन भवन एवं प्रियदर्शिनी इमारत में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आरसीएफ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस. सी. मुडगेरीकर, वरिष्ठ प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध आदिवासी सिंगर श्री विक्रम कवटे जी ने आदिवासी संस्कृति पर आधारित गीत प्रस्तुत किए तथा कणसरा माता आदिवासी डांस ग्रुप ने महाराष्ट्र की तारपा एवं झारखंड की पारंपरिक आदिवासी नृत्य शैलियों की आकर्षक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन की प्रेरक घटनाओं को सुनाया गया तथा जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही पहलों पर भी प्रकाश डाला गया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




