तिर्वा कन्नौज : Chori की बाइक समेत दो शातिर गिरफ्तार . अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तिर्वा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद कर ली।
जानकारी के अनुसार 16 जून को कमलेपुरवा निवासी अवधेश कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट तिर्वा कोतवाली में दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र निवासी निगम गौतम (24) और करन सिंह (21) की पहचान की।
गुरुवार को तिर्वा पुलिस ने बछज्जापुर-अहेर मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक रोबिन सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार, विकास कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल आदित्य शुक्ला शामिल रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



