मुंबई : अखिल भारतीय उलेमा बोर्ड, मुंबई के अध्यक्ष बापू आरिफ मेमन ने राष्ट्रवादी काँग्रेस (अजित पवार गुट) द्वारा अल्पसंख्यक नेता सलीम सारंग को स्टार प्रचारक और जिला समन्वयक पद से हटाने के निर्णय पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि “जो नेता समाज की आवाज़ बेख़ौफ़ होकर उठाता है, उसके ख़िलाफ़ ऐसा कदम उठाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
मेमन ने कहा कि सलीम सारंग हमेशा मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों, अन्याय और भेदभाव के विरुद्ध मज़बूती से आवाज़ उठाते आए हैं।
अहमदनगर के विधायक संग्राम जगताप ने जब हिंदू–मुस्लिम समाज में तनाव पैदा करने वाली भूमिका ली थी, तब सबसे पहले सलीम सारंग ही थे जिन्होंने खुलकर विरोध दर्ज कराया था।
ऐसे समाज-हितैषी नेता को ही किनारे कर देना न केवल पार्टी के लिए, बल्कि समाज के लिए भी अनुचित है,” उन्होंने स्पष्ट कहा।

शिव–शाहू–फुले–आंबेडकर की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी को चाहिए कि समाजसेवा को प्राथमिकता देने वाले नेता के साथ अन्याय न करे ऐसी मांग करते हुए मेमन ने अजित पवार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि “अल्पसंख्यक समाज की भावनाओं को समझते हुए निर्णय लिया जाए और सलीम सारंग को उनकी जिम्मेदारियाँ पुनः सौंपी जाएँ यही आज सभी की अपेक्षा है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




