कन्नौज : Uncontrolled Tractor ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर . बाजार करके घर वापस लौट रही एक 20 वर्षीय बाइक सवार युवक को अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी।
उपचार के दौरान घायल युवक की हालत चिंताजनक बनीं हुई है। बताते चलें कि, कन्नौज के भुगैतापुर गांव निवासी 20 वर्षीय शिवा पुत्र राजू सोमवार की सायं तिर्वा बाजार से अपना काम निपटाने के बाद अपनी बाइक से वापस कन्नौज की ओर जाने के लिए रवाना हुआ था।
जिसे ही शिवा ईशन नदी के निकट पहुंचा तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने अनियंत्रण के कारण बाइक को टक्कर मार दी।
दुर्घटना मे शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। दुर्घटना की जानकारी पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मामले की सूचना तिर्वा कोतवाली पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां हालत चिंताजनक होनी की कारण शिवा को हायर हॉस्पिटल के लिए रिफर कर दिया गया।

मामले की सूचना शिवा के परिजनों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। परिजन घायल युवक के साथ हायर हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गए थे। कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



