Search
Close this search box.

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले लंदन दौरे पर रवाना

mumbai news

Share this post

मुंबई : केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले 13 अगस्त 2025 को छह दिवसीय लंदन दौरे पर रवाना होंगे।

बुधवार दोपहर 2 बजे मुंबई एयरपोर्ट से वे लंदन के लिए उड़ान भरेंगे। इस यात्रा में उनके साथ पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कांबले भी मौजूद रहेंगे।

लंदन प्रवास के दौरान मंत्री आठवले 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेंगे, जो लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर वे प्रवासी भारतीयों के साथ देशभक्ति और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर संवाद करेंगे। यात्रा के दौरान मंत्री आठवले साउथ हॉल स्थित अंबेडकर सेंटर में एक स्वागत समारोह में भी शिरकत करेंगे, जिसका आयोजन अंबेडकरवादी कार्यकर्ता गौतम चक्रवर्ती द्वारा किया गया है।

इसके अलावा, 18 अगस्त को वे लंदन में आयोजित प्रतिष्ठित “कोहिनूर पुरस्कार समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन दैनिक लोकमत समूह द्वारा किया गया है, जिसमें उन्हें लोकमत प्रमुख विजय दर्डा ने आमंत्रित किया है।

mumbai news

अपनी यात्रा के दौरान आठवले लंदन में मौजूद पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, अंबेडकरवादी विचारकों और प्रवासी भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरे को सामाजिक समरसता, अंतरराष्ट्रीय संवाद और भारतीय मूल के लोगों से जुड़ाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह जानकारी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

 

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]