मुंबई : महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस की पूर्वतैयारियों की समीक्षा बैठक रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री . रामदास आठवले ने आज सह्याद्री अतिथिगृह में लिया।
आगामी 6 दिसंबर 2025 को डॉ. आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर चैत्यभूमि में श्रद्धांजलि अर्पित करने आने वाले लाखों भीम अनुयायियों के लिए की जा रही सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आचल गोयल, बार्टी के महासंचालक सुनील वारे, राज्य उत्पादन शुल्क आयुक्त विश्वनाथ इंदिसे, मुंबई मनपा के प्रतिनिधि सपकाळ, एमएमआरडीए, रेलवे, पुलिस विभाग के अधिकारी, पूज्य बौद्ध भदंत डॉ. राहुल बोधी महाथेरो तथा महामानव

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण समन्वय समिति के सरचिटणीस नागसेन कांबळे सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे। बैठक में रामदास आठवले ने कहा कि चैत्यभूमि पर स्थित वर्तमान स्तूप जीर्ण हो गया है,
अतः दीक्षाभूमि की तर्ज पर एक भव्य स्तूप का निर्माण किया जाना चाहिए। मुंबई के विधान भवन की तरह चैत्यभूमि पर मुख्य स्तूप और उसके पीछे चैत्यभूमि की इमारत विकसित की जानी चाहिए।
साथ ही चैत्यभूमि के पास स्थित सेल्फी पॉइंट से इंदुमिल तक समुद्र मार्ग से एक रस्ता बनाने का सुझाव भी उन्होंने दिया।
महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर चैत्यभूमि आने वाले अनुयायियों के लिए भोजनदान की व्यवस्था की जाएगी लगभग एक लाख अनुयायियों को भोजन कराया जाएगा।

इसके साथ ही, बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन व्यवस्था को तैयार रखने पर भी चर्चा हुई। अनुयायियों की सुरक्षा, भोजन, स्वास्थ्य, यातायात और रेलवे संबंधी व्यवस्थाओं की पूर्वतैयारी की समीक्षा केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने की।
इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले )मुंबई के अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे , प्रदेश सचिव संजय रमेश भालेराव ,डाक्टर बाबा साहब आंबेडकर समन्वयक महापरिनिर्वाण दिन समिति उपाध्यक्ष महेंद्र साल्वे के अलावा कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




