लखनऊ : उम्मीद संस्था द्वारा आयोजित “भिक्षा से शिक्षा की ओर”कार्यक्रम वृंदावन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य भिक्षा मांगने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को भिक्षामुक्त बनाने के लिए समाज को जागरूक करना था। इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों में सक्रिय संस्थाओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की टीम को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान हेतु सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह को हेमा मालिनी द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने संकल्प दोहराया कि संस्था व्यापारियों के हितों, उनके मान-सम्मान एवं सुरक्षा की रक्षा के साथ-साथ समाजहित के प्रत्येक कार्य में सदैव कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करती रहेगी।
चाहे वह “भिक्षा से शिक्षा की ओर”अभियान हो, भिक्षामुक्त अभियान हो, महिलाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम हों अथवा महिलाओं को स्वरोजगार एवं स्वावलंबन से जोड़ने की पहल — संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल निरंतर समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में मंडल की ओर से जिला अध्यक्ष सुनीता चटर्जी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुचि सिंह, उजमा सिद्दीकी, मानसी चक्रवर्ती, उषा जी, उत्पल जी, पूजा सिंह, प्रीति गुप्ता, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल , प्रदेश मंत्री आशीष शर्मा , प्रांतीय अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष भगत सिंह अरोरा , जिला मंत्री सुशांत गौतम, जिला कार्यालय मंत्री रितेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिंह गुर्जर भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पीलीभीत से आए जिला अध्यक्ष ब्रजमोहन सक्सेना ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की पूरी टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध किया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



