Search
Close this search box.

UWA India को मुंबई कैंपस के लिए अंतिम मंज़ूरी मिली

UWA India

Share this post

लखनऊ : ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (यूडब्लूए) को भारत में अपने प्रस्तावित मुंबई कैंपस के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) से मंजूरी मिल गई है।

यह अनुमति सितंबर 2026 में कैंपस शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यूडब्लूए मुंबई के जरिए भारतीय छात्रों को देश में रहते हुए ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय की शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक माहौल का अनुभव मिलने की उम्मीद है।

विश्वविद्यालय के मुताबिक, नया कैंपस मुंबई के बिजनेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और इनोवेशन से जुड़े तेजी से विकसित हो रहे इकोसिस्टम से छात्रों को जोड़ने पर भी जोर देगा।

कैंपस में पहला बैच सितंबर में पढ़ाई शुरू करेगा। इससे पहले छात्रों के लिए ओरिएंटेशन औरएआई जंपस्टार्टकार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

एआई जंपस्टार्ट के जरिए विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बुनियादी समझ, उसके जिम्मेदार इस्तेमाल और भविष्य के रोजगार पर पड़ने वाले प्रभाव से परिचित कराया जाएगा।

UWA India

विश्वविद्यालय का कहना है कि छात्रों को अकादमिक पढ़ाई के साथ वास्तविक दुनिया की चुनौतियों, नई तकनीकों और उद्योग जगत से जुड़ने के अवसर दिए जाएंगे।

उन्हें यूडब्लूए के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से भी जोड़ने की योजना है। विश्वविद्यालय नेतृत्व के अनुसार, मुंबई कैंपस का उद्देश्य छात्रों में वैश्विक सोच, व्यावहारिक कौशल और आत्मविश्वास विकसित करना है, ताकि वे बदलते रोजगार बाजार के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।