Search
Close this search box.

Hamari Radha में बेवफाई पर भड़के दर्शक, सच्चाई बताने की मांग

Hamari Radha Show

Share this post

उत्तर प्रदेश : Hamari Radha में बेवफाई पर भड़के दर्शक, सच्चाई बताने की मांग . अनमोल टीवी के फिक्शन शो ‘हमारी राधा’ की कहानी इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। शो में राधा का किरदार निभा रहीं सिमरन कौर को दर्शकों का खास समर्थन मिल रहा है।

कहानी में पति गिरधर के गुप्त रिश्ते ने दर्शकों को भावुक कर दिया है। शो की कहानी के अनुसार राधा अपने पति गिरधर पर भरोसा करती है,

लेकिन गिरधर चोरी–छिपे शनाया के साथ रिश्ते में है। इसी घटनाक्रम से नाराज कुछ प्रशंसक शूटिंग सेट पर पहुंचे। उन्होंने राधा के प्रति अपना समर्थन जताते हुए मांग की कि उसे गिरधर और शनाया के रिश्ते की सच्चाई जल्द बताई जाए।

प्रशंसकों का कहना था कि राधा के साथ हो रहा विश्वासघात उन्हें परेशान कर रहा है। उनका भावनात्मक जुड़ाव इतना बढ़ गया कि वे अपनी बात रखने के लिए सेट तक पहुंच गए।

सिमरन कौर ने कहा कि दर्शकों का राधा और शो से इस तरह जुड़ना उनके लिए बेहद खास अनुभव है। उन्होंने संकेत दिया कि कहानी जल्द अहम मोड़ ले सकती है

Hamari Radha Show

और सच्चाई सामने आने के बाद राधा की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण होगी। गिरधर की भूमिका निभा रहे अक्षय म्हात्रे ने कहा कि उनका किरदार कई जटिल परिस्थितियों से गुजर रहा है।

अभिनेता के तौर पर ऐसे किरदार को निभाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प अनुभव है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है

कि राधा को सच्चाई कब पता चलेगी और इसके बाद वह अपने रिश्ते को लेकर क्या फैसला करेगी। ‘हमारी राधा’ का प्रसारण हर दिन रात 9:30 बजे अनमोल टीवी पर किया जाता है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]