Search
Close this search box.

vikas khand मसौली सभागार में दिव्यांग जन शिविर 30 पंजीकरण

Divyang Camp

Share this post

मसौली बाराबंकी : vikas khand मसौली सभागार में दिव्यांग जन शिविर 30 पंजीकरण . गुरुवार को विकास खण्ड मसौली के सभागार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित शिविर में 30 दिव्यांगजनों ने सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण कराया।

शिविर में बैसाखी, ट्राई साइकिल, कान की मशीन (हियरिंग एड) और व्हीलचेयर हेतु आवेदन लिए गए। शिविर की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने की।

इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बाराबंकी के सीनियर असिस्टेंट श्रीकांत वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) दीपक राज, सौरभ वर्मा, श्रवण कुमार रावत सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Divyang Camp

अधिकारियों ने बताया कि पंजीकृत आवेदनों का परीक्षण कर पात्र लाभार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।