Search
Close this search box.

National Handloom Day पर बुनकरों को मिली नई सौगात

National Handloom Day

Share this post

जैदपुर बाराबंकी : National Handloom Day के अवसर पर हमजा मैरिज हॉल शाह कटरा जैदपुर में एक बुनकर जागरूकता कार्यक्रम नेशनल हैंडलूम दिवस के मौके पर किया गया ।

इस कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इम्तियाज कादरी हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के सदस्य ने किया। प्रोग्राम की अध्यक्षता श्री मोहम्मद आसिफ साहब हैड मैनेजर ट्रेनिंग विवर बुनकर सेवा केंद्र वाराणसी की अध्यक्षता में हुआ l

इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र बाराबंकी के उपायुक्त श्रीमान एच, एन ,सिंह यादव जी उपस्थित रहे जिन्होंने बुनकरों की योजनाओं और ODOP के बारे में बहुत विस्तृत जानकारी दी इसके अलावा श्री मोहम्मद आसिफ साहब ने बुनकर सेवा केंद्र वाराणसी के सहयोग से हुवे इस प्रोग्राम में योजनाओं के बारे में बताया और बुनकरों को कैसे लाभ मिले इसके बारे में बताया इस अवसर पर श्री राहुल जैन जी जो बुनकर सेवा केंद्र वाराणसी के ऑफिस की योजनाओं की जानकारी दी।

इसके बाद जफर अंसारी जो इस प्रोग्राम के आयोजक थे ।उन्होंने इस Program के बारे में बताया। जाफर अहमद अंसारी अनसार हैंडलूम के अध्यक्ष भी हैं।

National Handloom Day

अंत में बुनकर नेता मोहम्मद इम्तियाज ने भी बुनकरों को बहुत जानकारी दी ,कि बुनकर सिल्क साड़ी की बुनाई सीखे और साड़ी बनाने के काम में लगे और जिससे उनकी आमदनी रोजाना 1000.रूपये से कम नहीं होगी।

जो तीन गुने तक का इजाफा होगा जिससे आमदनी अधिक होने पर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं।इसके अलावा और भी कई यहां के मुकामी नेताओं ने इस प्रोग्राम में शिरकत की और अपने विचार रखें जिसमें मोहम्मद अंसार , अब्दुल रहीम ,मोहम्मद शमी जैदपुर मोहम्मद सफर, जफरुल हसन नेताजी और इसके अलावा बहुत से लोगों ने इस प्रोग्राम में शिरकत की इस प्रोग्राम में मर्दों से अधिक महिलाओं ने बढ़ चढ़कर के Partnership दिखाई और प्रोग्राम को सफल बनाया आखिर में मोहम्मद क़ादरी के संचालन में इस प्रोग्राम का समापन हुआ धन्यवाद।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]