Search
Close this search box.

जहां-जहां महायुति लड़ी, महापौर वही गठबंधन का होगा: शिंदे

MahaYuti Alliance Mumbai

Share this post

मुंबई : जहां-जहां महायुति लड़ी, महापौर वही गठबंधन का होगा: शिंदे . शिवसेना और भाजपा ने मुंबई मनपा का चुनाव एक साथ मिलकर लड़ा है।

मुंबई में महायुति का ही महापौर होगा, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह स्पष्ट करते हुए जोर देकर कहा कि ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर सहित जहां भी हमने महायुति के तौर पर मिलकर चुनाव लड़ा है,

वहां- वहां का महापौर महायुति का ही होगा। उन्होंने कहा कि चूंकि मुंबई मनपा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। शिवसेना ने अपने नवनिर्वाचित नगरसेवकों को फाइव-स्टार होटल में रखा है,

इसलिए इस संबंध में तरह -तरह की बातें हो रही हैं। मुंबईकरों ने बड़े भरोसे के साथ शिवसेना-भाजपा महायुति को वोट दिया है। शिवसेना उनके वोटों को तोड़-मरोड़कर कोई अलग फैसला नहीं लेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को इस बारे में किसी भी अफवाह पर यकीन नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी साफ किया है कि जिन नगर पालिकाओं में शिवसेना और भाजपा ने मिलकर महागठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ा है, वहां भी महागठबंधन का ही महापौर बनेगा।

MahaYuti Alliance Mumbai

इसलिए, मुंबई समेत महाराष्ट्र में बन रहे कुछ और राजनीतिक समीकरणों की चल रही चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है, उन्होंने कहा “मुंबई में शिवसेना, भाजपा-आरपीआई महागठबंधन का ही महापौर बनेगा”।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।