Search
Close this search box.

आचार्य सुश्रुत के योगदान पर कार्यशाला संपन्न

Kanpur

Share this post

कानपुर : महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज ईश्वरगंज बैकुंठपुर कानपुर ने भगवान सुश्रुत जो शल्य चिकित्सा के जनक कहे जाते हैं उनकी जयंती के शुभ अवसर पर संक्षिप्त कार्यशाला का आयोजन किया।

इस अवसर एम . पी. जी.आई. ग्रुप के चेयरमैन गौरव भदौरिया ने सत्र का उद्घाटन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस कार्यशाला में डायरेक्टर डॉ. आलोक मिश्रा और प्राचार्य डॉ. बी. पी. पटेल ने छात्रों को आचार्य सुश्रुत को सिद्धांत रूप में अपनाने और पालन करने को प्रेरित किया।

इस कार्यशाला में एनाटॉमी डिपार्टमैन डॉ. महेश एवं शल्य तंत्र के डॉ. मनीष छात्रों को योग्य विधि से अवगत कराया। आगे के सेशन में डॉ. प्रशांत , डॉ राहुल एवं डॉ अमृता ,डॉ अनामिका, डॉ प्रीति एवं डॉ जमुना ने अपने विचार रखे।

Kanpur

इस अवसर पर महाराणा प्रताप आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज ईश्वरीगंज बैकुंठपुर ने आर्थिक रूप से कमजोर ५ गोद लिए गांवों में शल्य चिकित्सा को निःशुल्क करने की घोषणा भी की।  लर्न आयुर्वेदा एवं प्रैक्टिस आयुर्वेदा थीम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।